ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस लाइन से एसपी ने 112 सेवा की पीआरवी बाइक को रवाना किया
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने यूपी-112 सेवा के तहत दो नई दोपहिया पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी-112 सेवा का उद्देश्य आपात स्थिति में एक ही नंबर पर पुलिस और एम्बुलेंस से तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। इन वाहनों में जीपीएस, रेडियो और प्राथमिक चिकित्सा किट जैसी तकनीकी सुविधाएं हैं।