खजनी: बेलघाट मे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल मे श्रीराम दरबार मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ
विकासखंड बेलघाट में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम दरबार मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमिका निरीक्षण करने के लिए बेलघाट के खंड विकास अधिकारी श्री दिवाकर सिंह जी पहुंचे। बतादे प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के बगल में ही पोखरी के सौंदर्यीकरण का कार्य भी होना है, जिसका निरीक्षण खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह के द्वारा किया गया। मंदिर के महंत शिवकुमार भी मौजूद रहे।