जशपुर: बारिश से बचने के दौरान हादसा, छत से गिरकर युवक का पैर टूटा, जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती
जशपुर जिले के ग्राम सीटोंगा निवासी फूलदेव राम (42) सोमवार को एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में घर की छत पर सो रहे फूलदेव राम अचानक हुई बारिश से बचने के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। मंगलवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने तत्काल डायल 112