परसिया: खिरसाडोह में नाबालिग पिकअप चालक ने बुजुर्ग को रौंदा,कई मीटर दूर तक घसीटा, बुजुर्ग की मौत
देश की सीमा पर तैनात फौजी के पिता को खिरसाडोह में एक नाबालिग वाहन चालक ने रौंद दिया। अस्सी साल के बुजुर्ग की गुरुवार को लगभग 11 बजे हुए इस हादसे में मौत हो गई। नाबालिग वाहन चालक पिकअप वाहन चला रहा था। रांग साईड आकर उसने बुजुर्ग को टक्कर मारकर घसीट दिया। मृतक की पहचान पालीटेक्निक के पीछे के निवासी अस्सी वर्षीय बसोदा डेहरिया के रूप में हुई है।