सेपउ: अग्निकांड से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए उठे हाथ, पूर्व विधायक मलिंगा एवं स्थानीय सरपंच ने की आर्थिक मदद
Sepau, Dholpur | Jul 8, 2026 सैंपऊ क्षेत्र के मठ पिपरीपुरा गांव में बीती रात आग हादसे का शिकार हुए चार परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पीड़ित परिवारों के पास पहुंचे। जहां मलिंगा द्वारा आग हादसे से प्रभावित पीड़िता आशा देवी को 21 हजार रुपये की मदद दी गई। इसके अलावा स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच वेद प्रकाश कुशवाह