धौलपुर: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को किया सम्मानित
नगर परिषद धौलपुर के सभागार में आयोजित हुआ शक्ति वंदन कार्यक्रम
धौलपुरराज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सम्मान के लिए नगर परिषद धौलपुर के सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद खुशबू सिंह एवं नगर परिषद आयुक्त धौलपुर किंगपाल सिंह राजौरिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानितकिया