भरथना: बकेवर कस्बा में लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का अंशुल यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बकेवर कस्बा के इटावा रोड पर रविवार को चुनावी कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से महेबा ब्लाँक क्षेत्र से जीतने की अपील की है। कहा कि जनता केंद्र की भाजपा सरकार से अजीज आ चुकी है। इससे छुटकारा चाहती है।