भरथना: कुवंरा मोढी मे साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के पुलिस ने कराए 45 हजार रुपए वापस
भरथना थाना कस्बा के कुंवरा मोढी मे 8फरवरी को बृजकिशोर के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड UPI के जरिए ₹49000निकाल लेने की साइबर थाना पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी।जिस पर SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पीड़ित के ₹45000 वापस कराए गये हैं।पीड़ित ने पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की हैं।