भरथना: मल्हौसी मे15 बीघा पकी खड़ी गेहूँ की फसल जलकर राख,दमकल की टीम किसानों ने आग पर पाया काबू
भरथना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी में बीती देर शाम किसान रामसिंह रणवीर राजेश सिंह अमर सिंह रामवती के खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।हवा का रुख तेज होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया।गाँव के लोग अपने हाथों में गीली झाड़ियां लेकर आग को बुझाने में जुट गए।15 बीघा पांच किसानों की पकी खङी गेहूँ जलकर राख हो गयी।