जैतहरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर जैतहरी में हुआ पौधारोपण
जैतहरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद जैतहरी के कचरा प्रबंधन प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जैतहरी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय साथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।