धार: धार शहर में कल देर रात अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया, तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने शहर की रफ्तार थाम दी
धार शहर में कल देर रात अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। तेज़ हवाओं के साथ आई ज़बरदस्त आंधी ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। चंद पलों में ही तूफ़ान और तेज़ हवा की रफ़्तार ने कई साल पुराने पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंका।शहर के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और बाज़ारों में बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। जगह-जगह सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया, बिजली के खंभे झुक गए।