विदिशा नगर: विदिशा में सीसीटीवी में कैद हुए चेन स्नेचर
विदिशा के राजीव नगर क्षेत्र में दो दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही पांच अलग-अलग पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।