संगरिया: लीलावाली रोही से पुलिस ने एक महिला को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस ने एक महिला को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे एस आई प्रमोद सिंह ने रोही लीलावाली से शैदा बीबी पत्नी जाकिर हुसैन को पकड़कर उसके पास से 4.25 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी अमर सिंह कर रहे हैं।