करायपरसुराय: 5 दिन बाद भी लूटकांड का नहीं हुआ उद्भेदन, पुलिस के हाथ अब भी खाली, करायपरसुराय थाना क्षेत्र का मामला
5 दिन बाद भी लूटकांड का नहीं हुआ उद्भेदन, पुलिस के हाथ अब भी खाली करायपरसुराय (नालंदा)। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव के हेठला खंधा के समीप आंगनबाड़ी सेविका से हुई लूट की घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है और क्षेत्र के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है।