मझौलिया उप डाकघर में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे डाक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों की भारी भीड़ उमड़ी। डाक चौपाल में डाक निरीक्षक संतोष कुमार उरांव ने ग्रामीण डाक सेवकों को अधिक से अधिक खाते खोलने का लक्ष्य दिया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए।