पनागर: खमरिया गुरुद्वारे के पास मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत, चालक हिरासत में
खमरिया मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे के पास आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। जानकारी के मुताबिक, गोकलपुर का रहने वाला युवक शैरोन स्वर्णिल चौधरी (पिता उदयराम) अपनी टू-व्हीलर से जा रहा था, तभी खमरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण