फतेेहपुर: फतेहपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डामोर गांव मोड़ के पास की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, डामोर निवासी 26 वर्षीय विपिन कुमार फतेहपुर से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे।