केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में यूजीसी बिल लाया गया है जिसका जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके चलते बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने मेहगांव में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान तहसीलदार एवं कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।