ग्वालियर गिर्द: घर में आग लगाने की कोशिश करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम
बहोडापुर इलाके में रात के अंधेरे में बाइक और कूलर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है।उनके नाम आमिर खान, शिवम रजक और अजय कुशवाह बताए गए हैं।दो दिन पहले इन बदमाशों ने इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी के घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी