मड़ियाहू: धीरपुर में देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर (पोस्ट- मनापुर) में नव-निर्मित ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से ही गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला