खरगोन (बिस्टान)। बिस्टान में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मामूली सर्दी-जुकाम का इलाज कराने गई 16 वर्षीय आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉ. प्रकाशचंद्र गुप्ता पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।