धनाऊ: बाड़मेर रोड पर 108 एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Dhanaau, Barmer | Oct 14, 2025 बाड़मेर रेफर के दौरान सावलोर सरहद पर 108 एंबुलेंस में महिला मनी देवी ने बच्चों को जन्म दिया है एंबुलेंस के नर्सिंग स्टाफ सुखदेव एवं गोवर्धन राम ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। फिलहाल महिला और उसका बच्चा स्वस्थ है दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस के स्टाफ का आभार जताया।