बेरमो: बेरमो में अश्लील वीडियो वायरल मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
Bermo, Bokaro | Jun 22, 2026 बेरमो थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार 11 बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक व्यक्ति ने बेरमो थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में कहा गया कि उनके परिवार से जुड़ा अश्लील वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल कर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा हैl