शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। विकास भवन पहुंचते ही उन्होंने गेट पर बैठी रूचि नामक महिला से संवाद स्थापित कर उसकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने एक-एक कर महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना।