मांझी: टायर फटने से मजदूर से भरी पिकअप पलटी ,13 घायल 10 की हालत गंभीर
Manjhi, Saran | Jun 10, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित एन एच 531 पर मंगलवार की अहले सुबह बेलदारी लाइन होटल के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप का टायर फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । दुर्घटना में पिकअप पर सवार 13 मजदूर घायल हो गए । घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।