टिकारी: देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ युवक, पुलिस ने आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Tikari, Gaya | Jul 8, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा व 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान करहरा निवासी उदय यादव के पुत्र सन्टू कुमार से हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। जिसके निशानदेही पर घर से एक देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया। FIR दर्ज कर जेल भेजा गया।