बलिया: विशुनीपुर चौराहा स्थित 7 टू 11 मेडिकल दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति
Ballia, Ballia | May 19, 2026 शहर के विशुनीपुर चौराहा स्थित 7 टू 11 मेडिकल दुकान में मंगलवार की भोर में करीब 5:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपए के दवा जलकर राख हो गए। संयोग अच्छा रहा कि कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।