बालोद: जनपद पंचायत बालोद के ग्राम पंचायत करहीभदर में निकासी बैठक का आयोजन किया गया
Balod, Balod | Feb 7, 2024 बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में संपादित मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण उपरांत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्राप्त निष्कर्षो के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतो की ग्राम सभा द्वारा अनुसंशित निष्कर्षो के निराकरण हेतु जनपद पंचायत बालोद के ग्राम पंचायत करहीभदर में कलस्टरवार निकासी बैठक का आयोजन किया गया।