हरदा: बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुआवज़े पर एनजीटी में सुनवाई, पीड़ित पक्ष ने उठाए सवाल
Harda, Harda | May 13, 2026 हरदा बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बुधवार दोपहर राष्ट्रीय हरित अधिकरण में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। मामले की पिछली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से अधिकरण के समक्ष कहा गया कि घटना में गंभीर रूप से घायल 64 लोगों तक प्रशासन अब तक प्रभावी तरीके से नहीं पहुंच पाया।