बांसवाड़ा: पोसीया गांव में शादी में युवक के हाथ फटा गगनचुंबी बम, युवक का हाथ हुआ क्षत-विक्षत, किया गया उदयपुर रेफर
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के पोसीया गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब आतिशबाजी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रमेश के पुत्र अशोक के हाथ में ही 'गगनचुंबी' बम फट गया, जिससे युवक का हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया