ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के विजहा गांव से छह युवक गिरफ्तार तीन मोटरसाइकिल जप्त,लाठी डंडों के साथ पकड़े गए युवक
उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी थी, की बाइक में सवार युवक लाठी डंडों से लैस है और कहीं मारपीट करने की इरादे से जा रहे हैं, तभी पुलिस ने बिजहा गांव से 6 युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल एवं लाठी डंडे जप्त किए है।