घोड़ाडोंगरी: बादलपुर गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार युवक बाइक से गिरकर हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के बादलपुर गांव में मंगलवार शाम 4 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार युवक सरजीत मण्डल निवासी फेलवेरिया बाइक से गिरकर घायल हो गया।