घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी के सरसों खरीदी केंद्र पर खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने स्टेट हाईवे पर किया चक्का जाम
घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी के सरसों खरीदी केंद्र पर मंगलवार को खरीदी नहीं करने से नाराज किसानों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। जिस स्टेट हाईवे पर वाहनों की कतार लगने लगी। सूचना मिलने पर रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइए दी। जिस पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।