जबलपुर: पान की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की मौत का मामला, युवक की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र के चुंगीनाका चौराहे पर पान की दुकान में काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार कल शाम बारिश के दौरान दुकान में तिरपाल बांधते समय अनुराग नामक युवक को तेज करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह पास स्थित खंभे से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के