जमुआ: दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी सुखदेव महतो गिरफ्तार, हीरोडीह पुलिस ने भलूवाही से पकड़कर जेल भेजा।
Jamua, Giridih | Jun 20, 2026 दहेज हत्या के एक मामले में हीरोडीह थाना पुलिस ने नामजद आरोपी सुखदेव महतो को शनिवार को 10 बजे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।