अरवल: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 12, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतों और जनसरोकार से जुड़े मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।