भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया शनिवार को दंदरौआ धाम पहुंचे जहां हनुमान जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तत्पश्चात महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज गुरुदेव का आशीर्वाद लिया एवं संपूर्ण क्षेत्र में शांति एवं खुशहाली बने रहने की प्रार्थना की।