डीग: अपना घर सेवा समिति, डीग ने बझेरा आश्रम को भेजी खाद्य सामग्री और ₹2.18 लाख की सहायता
अपना घर सेवा समिति डीग द्वारा मंगलवार को सेवा कार्यों के तहत अपना घर सेवा समिति बझेरा, भरतपुर को खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहयोग भेजा गया। समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए गेहूं, तेल, चीनी सहित विभिन्न आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।