जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केवल वास्तविक किसानों से ही की जाए तथा अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।