करायपरसुराय: सूर्य मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शनिवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। कीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे हुआ था, जिसका समापन शनिवार की दोपहर 1:00 बजे विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अखंड कीर्तन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीत, हरिनाम संकीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़