बौंसी: भागवत कथा में मिली लावारिस बच्ची, चाइल्ड लाइन को सौंपी गई
Bausi, Banka | Apr 12, 2026 बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय मोहल्ले में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक 10-12 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में भटकती हुई मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची झारखंड की रहने वाली है और रास्ता भटककर कथा पंडाल तक पहुंच गई थी। भीड़ के बीच अकेली और डरी-सहमी नजर आने पर ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह अपने माता-पिता या घर का स्पष्ट पता नहीं बता सकी।