प्रतापपुर: कौरा स्कूल के पास बाइक दुर्घटना में 3 युवक घायल, एक की हालत गंभीर
प्रखंड के कौरा स्कूल के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे और वे संभवतः शराब के नशे में थे। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेजा। अन्य दो में से एक को मामूल