शेरघाटी: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, माँ को भी आई चोटें
Sherghati, Gaya | Apr 17, 2026 शेरघाटी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-02 पर गोपालपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रॉन्ग साइड आकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गोपालपुर निवासी रोहित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर उनके साथ सवार उनकी माता को भी मामूली चोटें आई हैं।