खरौंधी: खरौंधी में प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; युवती के पहुंचने पर उतरा
रविवार को खरौंधी मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक की पहचान भूखन बैठा के 20 वर्षिय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो खरौंधी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता