धनवार: भाकपा माले का लोकल सम्मेलन सम्पन्न, चंदन राम बने लोकल सचिव
धनवार प्रखंड की गादी पंचायत अंतर्गत धोबिया सिंघा हरिजन टोला में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बरगद पेड़ के समीप भाकपा माले के पंचायत स्तरीय लोकल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कुल 53 पार्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार यादव तथा भाकपा माले के प्रखंड सचिव कयूम अंसारी उपस्थित रहे।1