सीतापुर: सावन के पहले सोमवार पर श्याम नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के लगे जयकारे
जनपद के नगर क्षेत्र स्थित श्याम नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ देखी गई।बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर में लंबी-लंबी कतारे भी लगी हुई थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन किए और हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।