सवायजपुर: बैठापुर और बेहटा मुड़िया में आग से दो घरों में जेवरात व गृहस्थी राख, विधायक के भतीजे ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया
बैठापुर और बेहटा मुड़िया गांव में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में घरों में रखे जेवरात, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर विधायक के भतीजे मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। बैठापुर गांव निवासी रतीराम और बेहटा मुड़िया निवासी राजेश कुमार के घरों में आग लग गई।