गोगरी: हरिपुर के पास युवक से मारपीट, बाइक व नगदी छीनने का आरोप, सदर अस्पताल रेफर
Gogri, Khagaria | Jun 10, 2026 गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव के समीप बुधवार को एक बाइक सवार युवक के साथ चार-पांच युवकों द्वारा मारपीट करने तथा बाइक और नगदी छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक की पहचान शिरनिया निवासी दिलीप मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार बुधवार को अपनी बाइक से जमालपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान