दुधि: दुद्धी में निर्माणाधीन मकान की छत से ईंटें गिरने से 2 वर्षीय मासूम घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे एक निर्माणाधीन मकान से गिरती ईंटों के नीचे दबने से 2 वर्षीय अनुप्रिया पुत्री श्रवण कुमार भारती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी किसी बच्चे के ऊपर चढ़ने से मकान की छत पर कच्ची जोड़ी कमजोर हो गई।