वाड्रफनगर: मेंढारी में हाथी ने मचाया उत्पात, घर पर भी किया हमला
वाड्रफनगर शुक्रवार वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंढारी के सेमरिया में बीती रात एक बार फिर जंगली हाथी ने दहशत फैला दी। हाथी ने किसान राजेश कुशवाहा के घर पर हमला कर सामने की दीवार तोड़ दी, हालांकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, यही हाथी पहले भी इसी घर को निशाना बना चुका है और घर में रखा गेहूं खा गया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला।